जैसा कहा भी गया है " देश का युवा, देश का भविष्य होता है !" लेकिन Technology, Internet और Social Media ने आज की युवा पीढ़ी की सोच को बिल्कुल मरोढ़ दिया है. आज इंटरनेट और विज्ञान कुछ हद तक आम जीवन को सरल बनाने में सहायक सिद्ध हुआ है वहीं इसके कुछ ऐसे दुष्प्रभाव हैं जिससे आज की युवा पीढ़ी का भविष्य खतरे में है जिसकी तरफ किसी का भी ध्यान नहीं है. आज का युवा अपना स्वर्णिम समय किस प्रकार खर्च करता है कुछ विचार आपके साथ संक्षेप में साझा कर रहा हूँ, उम्मीद करता हूँ मेरे विचारोंं को समझ पाओगे. तो, चलिये देखते हैं आज का युवा करता क्या है ... 1. Smart Phone की बीमारी : फ़ोन की स्क्रीन को रात भर नीचे से ऊपर ऐसे घिसते रहते हैं जैसे अलादीन का चिराग है घिसने से जिन्न निकलेगा और ज़िन्दगी की सभी परेशानी का हल देगा और साथ ही सारी मनोकामना पूरी कर देगा ! 2. Social Media की बीमारी : फ़ेसबुक ( Facebook ) और व्हाट्सएप ( WhatsApp ) पर विपरीत लिंग की प्रोफाइल (लड़की और लड़के एक दूसरे की) में घुस घुसकर ऐसे जानकारी निकलते है जैसे आज ही इनको CBI वाले भर्ती कर लें...